Ticker

10/recent/ticker-posts

विश्नोई जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सांखला जिलाध्यक्ष और बोराणा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

 


मानव सेवा संस्था की नवीन कार्यकारिणी गठित 


विश्नोई महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, सांखला जिलाध्यक्ष और बोराणा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त 


सिवाना न्यूज अपडेट@सिवाना 

रिपोर्ट:-महेश कुमार माली

सिवाना नगर के डाक बंगले में मानव सेवा संस्था की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश सिंह राजपुरोहित,घाणा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुईं। जिला सचिव ने संस्था द्वारा भविष्य को लेकर किए जाने वाले कार्यो को लेकर चर्चा की।

 संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों का वार्षिक लेखा जोखा पेश किया गया। बैठक में राष्ट्रिय अध्यक्ष विनित पांडेय व प्रदेश अध्यक्ष मनीष बन्दावल के निर्देशानुसार नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इन्हें दी गई जिम्मेवारी :- बालोतरा जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शांतिदेवी विश्नोई, किशोर कुमार सांखला जिलाध्यक्ष, मूलाराम चौधरी जिला सरंक्षक, किशोर पटेल जिला महामंत्री,गणपत चौधरी व ओमप्रकाश प्रजापत जिला उपाध्यक्ष ,पारसमल माली जिला सचिव, सुरेश बारूपाल जिला कार्यालय प्रभारी,गौतम सिंह गुड़ानाल जिला महासचिव, मुकेश लंगेरा जिला सयोंजक, हरीश पटेल जिला सोशल मीडिया प्रभारी,राजकुमार सोढ़ा जिला सहमंत्री, प्रवीण सिसोदिया जिला प्रवक्ता, राजेन्द्र कुमार दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, गणपत सिंह ब्लॉक कोषाध्यक्ष, मोहन सिंह राजपुरोहित जिला मंत्री बालोतरा, नारू बोराणा ब्लॉक अध्यक्ष,अशोक लखारा ब्लॉक उपाध्यक्ष, नकुल कुमार ब्लॉक सचिव ,व सतीश कुमार सोनी, लिखमाराम सिनेर, कमलेश गहलोत, पोलाराम चौधरी, प्रवीण चौधरी,चुन्नीलाल को सदस्य नियुक्त किया। इसके साथ ही ओमप्रकाश माली को प्रवासी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया।

भविष्य की इन योजनाओं पर मंथन:-

(1) एम्बुलेंस वाहन का संचालन

(2)  अनाथ आश्रम/ वृद्धाश्रम

(3) निशुल्क लाइब्रेरी का संचालन

(4) नेकी की दीवार शुभारंभ करना

(5) महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण

(6) गोबर से निर्मित सामग्री निर्माण कर लोगो को लोकल फ़ॉर वोकल के लिए प्रेरित करना

(7) महिला  सुरक्षा एवम सलाह केंद्र का उदघाटन करने के बारे सभी पदाधिकारियों ने मंथन कर शीघ्रता से इस योजनाओं पर अमल करने का निर्णय लेने की बात कही। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने आगामी बैठक में कार्यों को गति देने की बात कही।