Ticker

10/recent/ticker-posts

सिवाना में भाजपा महिला उम्मीदवार पर खेल सकती है दाव....?

 देश आजादी के बाद पहली बार भाजपा सिवाना विधानसभा क्षेत्र से महिला पर खेल सकती है दाव ?

वर्तमान विधायक के प्रति जनता में भारी रोष ,पार्टी के पास जितने लायक कोई दूसरा उम्मीदवार नही ?

चौथी बार विधानसभा में जीत के लिए पार्टी नेतृत्व महिला पर खेलना चाहता है दाव ?


सिवाना न्यूज अपडेट@सिवाना

जनता में वर्तमान विधायक के प्रति भारी रोष का हवाला नही देकर भाजपा नेतृत्व महिलाओं की राजनीति में बढ़े भागीदारी का हवाला देकर आने वाले विधानसभा चुनावों में सिवाना से महिला पर खेलना चाहती है दाव ? 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेतृत्व यह भी चाहता है कि महिला को टिकट देने के बाद अपने नेताओं की नाराजगी का भी सामना नहीं करना पड़े और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढाने को लेकर पारित किए गए बिल का मैसेज भी जनता में चला जाये ?

 युवाओ के जोश पर फिरता नजर आ रहा है पानी ?

भाजपा नेतृत्व अगर विधानसभा चुनावों में सिवाना विधानसभा क्षेत्र से महिला पर दांव खेलता है तो ऐसे में 2023 के चुनाव विधायक बनने के ख्वाब पाल लंबे समय से जूते घिसने वाले उन युवा चेहरों का क्या होगा ?

 भाजपा इन महिला पर खेल सकती है दाव 

सूत्रों के हवाले से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार भाजपा नेतृत्व 2023 के चुनावों में सिवाना विधानसभा क्षेत्र से  प्रभा सिंघवी पूर्व चेयरमैन बालोतरा,डॉ प्रियंका चौधरी, मदुरेखा चौधरी जिन्होंने हाल ही में भाजपा जॉइन की है एवम विजयलक्ष्मी राजपुरोहित जो कि वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर भी काबिज है।

भाजपा नेतृत्व में हार का डर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा उमीदवार कानसिंह कोटड़ी ने 2009 के चुनावों में कम वोट से जीत हासिल की थी जिस पर पार्टी ने उन्हें हटाकर हमीरसिंह भायल को मैदान में उतारा था जिन्होंने उम्मीद के अनुसार जीत हासिल करने पर 2018 में दुबारा मौका दिया ,लेकिन 2018 के चुनावों जीत उम्मीद से कम वोटो से हुई मात्र 954 वोटो से जीत हासिल की थी जिसको लेकर भाजपा नेतृत्व निराश है ! भाजपा नेतृत्व को 2018 में कम वोटो से जीत का डर 2023 में  लगने लगा है,जिसके चलते पार्टी नेतृत्व चेहरा बदलने का मन बना चुका है ,साथ ही पार्टि नेतृत्व चेहरा बदले के साथ साथ पुरुष की जगह मजबुत महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारकर 33 % राजनीतिक भागीदारी का भी मेसेज देने का पूरा प्रयास करना चाहती है ?